नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से शनिवार सुबह आग ( Fire ) की घटना सामने आई है। आग रोहिणी के सेक्टर-6 स्थित अमेजन के एक स्टोर ( Amazon store ) में लगी है। आग की इस घटना में एक महिला और एक फायरमैन के झुलसने की सूचना है। दोनों के पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली फायर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों के अभी पता नहीं लग पाया है। विभागीय स्तर पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
फायर टेंडर रवाना
वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर भी आग की एक घटना हुई है। ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार में आग लगने की सूचना है। आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर टेंडर को रवाना कर दिया गया था।